- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत

जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत

जमशेदपुरः टाटा से एनाकुर्लम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो कोच में आग लगी है। रेलवे ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक कोच में आग लगी थी।इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है।यह ट्रेन झारखंड के टाटा से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी।

SNMMCH से नवजात की चोरी,नर्स बनकर आई महिला बच्चे को लेकर फरार

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में टाटाएर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के बी-1 और एम-2 एसी कोच में देर रात आग लग गई। हादसे में एक यात्री की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए। रेलवे और प्रशासन की टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पैंट्री कार के पास स्थित बी-1 और एम-2 एसी कोच में आग भड़क उठी। आग देखते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को एलामंचिली स्टेशन के पास रोक दिया।

See also  जैन धर्मस्थल पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखे राज्य सरकार, वहां ऐसा काम न हो जिससे आस्था आहत हो-हाईकोर्ट

22

जांच में क्या आया सामने?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बी-1 एसी कोच के ब्रेक जाम होने के कारण आग फैली।इस हादसे में बी-1 कोच में सवार विशाखापत्तनम निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर की जिंदा जलकर मौत हो गई।इसके अलावा करीब दो दर्जन यात्री भी मामूली रूप से झुलसे हैं। हादसे में यात्रियों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now