बिहार के खगड़िया में कांग्रेस दफ्तर पर लगाया बीजेपी का झंडा, सियासी हलचल तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2025

बिहार के खगड़िया में कांग्रेस दफ्तर पर लगाया बीजेपी का झंडा, सिलासी हलचल तेज

डेस्कः बिहार के खगड़िया में कांग्रेस पार्टी के ऑफिस पर बीजेपी का झंडा लगाने का मामला आया है। परबत्ता नगर पंचायत स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किसी ने भाजपा का झंंडा फहरा दिया। झंडा कब फहराया गया, इसकी सटीक जानकारी स्थानीय कांग्रेस नेताओं के पास नहीं है।मालूम हो कि परबत्ता में कांग्रेस का कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व परबत्ता निवासी डॉ. चंदन यादव के पुश्तैनी मकान में चल रहा है। इधर रविवार को कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा देखने के बाद कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश है।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू की सुरक्षा में चूक की खबर गलत, स्कूटी सवार के घुसने की खबर पर आया अपडेट
कांग्रेस के परबत्ता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर यादव ने बताया कि, रविवार की संध्या जब पार्टी कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा लहराते देखा, तो इसकी सूचना मोबाइल से स्थानीय थाना को दी। थाना के अधिकारी ने झंडा उतार लेने के लिए कहा।उन्होंने कार्यालय के छत पर से भाजपा का झंडा उतार दिया।इधर, परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने कहा कि, इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा हमला करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है।

See also  Mayawati ने Aakash Anand को फिर से बनाया नेशनल कॉडिनेटर, लोकसभा चुनाव के दौरान छीन लिया गया था पद

जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत
मालूम हो कि रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 141वां स्थापना दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव और युवा कांग्रेस नेता राजा गुप्ता ने इस पूरे प्रकरण को साजिश करार देते हुए कहा कि, यह कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने की सुनियोजित प्रयास है।उन्होंने यह भी कहा कि झंडा लगाते किसी को देखा नहीं है, लेकिन कांग्रेस कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा लगाया जाना ठीक बात नहीं है। यह अपमानजनक है। उन्होंने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

बिहार में पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या, जमुई पुलिस जांच में जुटी
प्रभाकर यादव ने यह भी कहा है कि कुछेक असामाजिक तत्व भी ऐसा कर सकते हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि वे लोग इस बात को जानते भी नहीं हैं। फिलहाल सवाल यह है कि कांग्रेस कार्यालय पर किसने भाजपा का झंडा लहराया?

See also  Aara में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now