- Advertisement -

मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, 6 लोगों को पुलिस ने उठाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, 6 लोगों को पुलिस ने उठाया

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सियासी घमासान के बीच मोकामा में शुक्रवार को माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास अनंत सिंह समर्थित जनसूराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार कर जगह जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है और वोटिंग के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

 

6 लोगों को हिरासत में लिया गया
जानकारी के मुताबिक, अनंत स‍िंह के समर्थक राजेश स‍िंह और नीरज कुमार के समर्थक राहुल रंजन के बीच बहस हुई। जब मामला बढ़ा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। इतना ही नहीं, इस दौरान 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पूरे मामले को शांत कराया गया।

मोकामा रवाना हुए थे नीरज कुमार
शुक्रवार को सुबह एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार मोकामा के लिए रवाना हुए थे। लेकिन इससे पहले उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया था। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान कई बार नीरज कुमार जीत के दावे कर चुके हैं।इस बार के एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक हॉट सीट मानी जा रही है। यहां से जनता किसे एमएलसी चुनती है, इस पर नजर बनी हुई है।

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद
पिछले दिनों नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद देखने के लिए मिला। अनंत सिंह चुनाव में खुद की पार्टी जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह ने कई तरह के आरोप नीरज कुमार पर लगाए। दूसरी तरफ, नीरज कुमार ने अनंत सिंह के आरोपों से इनकार किया।

जेडीयू के दोनों नेताओं के बीच खींचतान बढ़ता देख बैठक कर सुलह करने की कोशिश की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद संजय झा ने ललन सिंह को मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी। ललन सिंह ने अनंत सिंह से बात भी की थी।अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी नहीं करने के लिए हामी भरी थी। लेकिन इसके बाद भी दोनों नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी करते दिखे।ऐसे में आज वोटिंग की बारी है।

See also  धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर का एनकाउंट, जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक के मर्डर में भी है आरोपी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now