- Advertisement -

गुमला के पालकोट में टांगी से काटकर पिता ने पुत्र को मार डाला, दशहरा पर्व पर घर आया था मृतक कुलदीप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2026

गुमला के पालकोट में टांगी से काटकर पिता ने पुत्र को मार डाला, दशहरा पर्व पर घर आया था मृतक कुलदीप

गुमला : जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेगा गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र 40 वर्षीय कुलदीप यादव की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। दशहरा पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात हरिनारायण यादव और उनके पुत्र कुलदीप यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने टांगी से बेटे कुलदीप पर हमला कर दिया। जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय कुलदीप शराब के नशे में था। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं मिली है, आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इधर, कुलदीप यादव झारखंड से बाहर रहकर काम करता था। दशहरा पर्व मनाने के लिए वह दूसरे राज्य से अपने गांव पोजेगा स्थित घर आया था। पर्व में घर लौटे कुलदीप की हत्या की घटना से गांव में मातम पसर गया है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच इसकी चर्चा होने लगी। इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों, घटना की परिस्थितियों और आरोपित की स्थिति को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

See also  पहलगाम पर राजनीति से उपर उठ देखिए कैसे एक हुआ देश...राहुल-तेजस्वी-असदुद्दीन ने सड़क पर उतरे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now