- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

SBI कर्मचारी संघ के महासचिव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बिहार-झारखंडउ के DGP से की शिकायत

SBI कर्मचारी संघ के महासचिव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बिहार-झारखंडउ के DGP से की शिकायत

रांचीः एसबीआई कर्मचारी संघ, पटना के महासचिव राजू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए है। यह आरोप जयपुर के एक सदस्य सौरभ शर्मा ने लगाया है। सौरभ शर्मा का आरोप है कि रांची के गुरुनानक स्कूल में 14 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ की बैठक हुई थी। इसमें जयपुर, पटना, कोलकाता, दिल्ली, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, सहित आठ राज्यों के कर्मचारी उपस्थित थे।

IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद
सौरभ शर्मा ने आरोप लगाया है कि राजू सिंह बैठक में बाउंसर और एके-47 जैसे हथियार के साथ लोगों को अपने साथ लेकर आए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में सौरभ शर्मा ने डीजीपी झारखंड और डीजीपी बिहार को ई-मेल से राजू सिंह व अन्य के खिलाफ शिकायत की है। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी भेजा गया है।

बिहार में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ कई विभागों में हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग
इस मामले में एसबीआई कर्मचारी संघ, पटना के महासचिव राजू सिंह ने कहा है कि सौरभ शर्मा की ओर से उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा कर्मचारी संघ के सदस्य तक नहीं है। कर्मचारी संघ की बैठक में वे कैसे आए इसकी जांच होनी चाहिए। बाउंसर व हथियार वाले लोगों के साथ आने के सवाल पर राजू सिंह ने कहा कि न ही वे किसी बाउंसर को लेकर आए थे और न ही किसी हथियार वाले को। बैठक को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पूरी मीटिंग की वीडियोग्राफी कराई गई, जिसे कोई भी देख सकता है।

See also  बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर

JMM ने की 17 जिलों में केंद्रीय समिति सदस्यों की नियुक्ति, ताला मरांडी, नीरू शांति भगत , केदार हाजरा, गणेश महली को मिली जगह
सौरभ शर्मा ने कहा कि वे आज भी कर्मचारी संघ के सदस्य हैं। अगर राजू सिंह कह रहे हैं कि वे सदस्य नहीं हैं तो ये बात बिल्कुल गलत है। वे बाउंसर और हथियार वालों के साथ पहुंचे थे, इसका पूरा सीसीटीवी फुटेज है। राजू सिंह के निर्देश पर ही उन्हें जान से मारने की धमकी कुछ लोगों के द्वारा दी गई है। कोई भी व्यक्ति बैठक में हथियार और बाउंसर के साथ नहीं आ सकता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now