रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

रांची में घर से निकले नाबालिग भाई बहन लापता, दो दिनों से खोज रही है पुलिस

रांचीः राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी खटाल से लापता है। शुक्रवार को गायब हुए सात साल और चार साल के नाबालिग भाई-बहन का शनिवार तक कोई पता नहीं चल पाया है। अंश और अंशिका, चूड़ा खरीदने निकले थे और लापता हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बताया कि बच्चों को शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा गया था। पुलिस उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चला रही है और जनता से मदद की अपील की है।

जमशेदपुर के मुसाबनी CTC परिसर में हंगामा, सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को देर समय इलाज मिलने पर फूटा गुस्सा
पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे सामान लेने दुकान गए थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वे आगे बढ़ गए और रास्ता भटक जाने की वजह से घर वापस नहीं लौट पाए। पुलिस ने बताया है कि कुछ लोगों ने दोनों बच्चों को शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा था।पुलिस बच्चों की तलाश के लिए धुर्वा थाना क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में संभावित मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों बच्चों के फोटो अलग-अलग थानों में भेजे गए हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित ढूंढा जा सके।

See also  रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now