- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3.7 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

रांची पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3.7 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

रांचीः लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.758 किलोग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लालपुर की ओर से कांटा टोली की तरफ नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान एक युवक बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से काले रंग के प्लास्टिक में रखे दो पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट मिले, जिनमें काले रंग का चिपचिपा पदार्थ पाया गया, जो अफीम जैसा प्रतीत हुआ।

बिहार का कुख्यात ठाकुर यादव झारखंड से गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों में था वांछित

जांच में अफीम का कुल वजन 3.758 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मो जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से 2300 रुपये नकद, अफीम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित अफीम कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।

See also  कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now