रांची नगर निगम ने जारी की 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट, सबसे ज्यादा किस पर बकाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2025

रांची नगर निगम के 15 पूर्व पार्षद झारखंड के मूल निवासी हैं या नहीं, अब होगी इसकी जांच, निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण तय करने की कवायद

रांची नगर निगम की ओर से पांच सौ बड़े बकाएदारों की सूची आम सूचना के जरिए जारी की गई है। बकाएदारों की सूची को निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। ये वो बकाएदार हैं, जिनपर होल्डिंग मद में अरसे से बकाया और बढ़ता जा रहा है।

निगम के प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर सूची जारी करने के बाद बकाया भुगतान के लिए दस दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं करने पर निगम की ओर से झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई और कठोर कदम उठाने को कहा गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में दस लाख से अधिक बकाया वाले सात प्रतिष्ठान एवं संस्थान शामिल हैं।

‘निश्चित रूप से होगा’, झारखंड में SIR पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; उठाया बड़ा सवाल

निगम का कर मद में सबसे ज्यादा बकाया सरकुलर रोड स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी पर है। संस्थान पर 16.54 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। दूसरे नंबर पर सरस्वती विद्या मंदिर धुर्वा पर 14.89 लाख रुपये, आईएसएम पुंदाग कैंपस पर 12.05 लाख, हरीश मुंजाल के राज अस्पताल कैंपस, फिरायालाल पब्लिक स्कूल पर 11.35 लाख रुपये, डीएवी पब्लिक स्कूल क्षेत्रीय निदेशक के मार्फत संबंद्ध संस्थान पर 10.79 लाख, गोविंद प्रसाद भाला व रामअवतार भाला के मार्फत संबद्ध मेन रोड में हिन्दुस्तान बिल्डिंग पर 10.34 लाख, सुशील लोहिया कचहरी रोड पर 10.33 लाख, कोकर की इला रानी, कमल कुमार सिंह, प्रकाश यादव पर 9.84 लाख रुपये का बकाया है। निगम के अन्य बड़े बकाएदारों में पांच से दस लाख के बीच के 15 लोग शामिल हैं। वहीं, एक से पांच लाख रुपये तक का बकाया रखने वाले लोगों की संख्या 369 है। कर मद में 86 हजार से एक लाख रुपये तक के बकायादारों क संख्या 109 है।

See also  Rekha Gupta ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का किया बंटवारा, आशीष सूद को गृह और प्रवेश वर्मा को स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी

Video: चतरा में भारी बारिश का कहर: पति-पत्नी बहे, 5 हजार मुर्गियां मरीं…लोग ने कहा पूरी जिंदगी ऐसी बारिश नहीं देखी

दस लाख रुपये से अधिक की कर मद में बकाया रखने वाले दस प्रतिष्ठान और संस्थान

5 से 10 लाख तक का बकाया रखने वालों की संख्या 15

01 से 05 लाख के बकायादारों में 369 लोग शामिल

दस दिन में बकाया का भुगतान नहीं करने पर विधिक कार्रवाई व कठोर कदम उठाने को चेताया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now