‘निश्चित रूप से होगा’, झारखंड में SIR पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; उठाया बड़ा सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तीन पर आरोप गठित, 1993 विस्फोट मामले में ट्रायल शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव से राज्य में वोटर्स की एक विशेष जांच चल रही है, जिसमें कई तरह से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। इनमें मृत लोग भी शामिल हैं। इस दौरान यह खबर आई है कि अब एसआईआर बिहार के बाद झारखंड में भी होगी।

इसको लेकर बात करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में एसआईआर निश्चित रूप से होगा। इस दौरान उन्होंने बिहार में चल रहे एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल खड़ा किया है।

बिहार में चल रहे एसआईआर पर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस दौरान विपक्ष एसआईआर पर कई तरह के सवाल भी खड़ा कर रहा है। विपक्ष के सवालों के बाद अब चंपाई सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग ने कुल 65 लाख वोटर हटाए हैं, इनमें से करीब 22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Video: चतरा में भारी बारिश का कहर: पति-पत्नी बहे, 5 हजार मुर्गियां मरीं…लोग ने कहा पूरी जिंदगी ऐसी बारिश नहीं देखी

See also  निलंबित IAS विनय चौबे केस: एसीबी करेगी CA उपेंद्र शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति पर लेगी जानकारी

उन्होंने कहा कि बाकी बचे लोगों में से 7 लाख से ज्यादा लोग एक से ज्यादा जगह पर रजिस्टर्ड वोटर हैं। ऐसे में बाकी बचे 35 लाख लोग कौन हैं? सवाल खड़ा करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि वे सब सामने क्यों नहीं आते?

चंपाई सोरेन ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि एसआईआर जल्द ही झारखंड में होगा और जब एसआईआर होगा तो बड़ी संख्या में फर्जी वोटर्स का नाम झारखंड में भी सामने आएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से झारखंड में भी एसआईआर होना चाहिए।

अगर ऐसा होता है तो पूरे झारखंड में भारी मात्रा में फर्जी वोटर्स का नाम काटा जाएगा और वोटर लिस्ट में सुधार हो पाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही झारखंड में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। झारखंड में एसआईआर शुरू होने के बाद विवाद होना तय माना जा रहा है।

हेमंत सरकार उम्रकैद काट रहे 51 कैदियों की करेगी रिहाई, सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला

See also  जर्जर सड़क देख एंबुलेंस लाने से किया मना, पूर्वी सिंहभूम में तड़पकर बच्ची की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now