सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS में मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी सुविधा; जानें क्या-क्या लाभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

unified-pension-scheme

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब इन्हें भी रिटायरमेंट और डेथ ग्रैच्युटी का लाभ उसी तरह मिलेगा जैसा कि पुराने पेंशन सिस्टम (OPS) के अंतर्गत मिलता है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दी। कर्मचारियों के द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

सरकार के फैसले से लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी और पेंशन संबंधी असमानता दूर होगी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में कहा कि नया प्रावधान कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेटः सोनम को 112 बार फोन करने वाला निकला मुख्य साजिशकर्ता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि यूपीएस के तहत यह लाभ केंद्रीय सिविल सेवा (एनपीएस के तहत ग्रैच्युटी का भुगतान) नियम, 2021 के प्रावधानों के अनुरूप दिया जाएगा। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।

See also  राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, बिहार के दो राज्यसभा सीट पर होना है चुनाव

वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा था कि एक अप्रैल, 2025 से केंद्र की सिविल सेवा में भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए एनपीएस के तहत एक विकल्प के रूप में यूपीएस की शुरुआत होगी।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधीन पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि UPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को Central Civil Service (Payment of Gratuity under National Pension System) Rules, 2021 के अंतर्गत रिटायरमेंट और मृत्यु ग्रैच्युटी का लाभ मिलेगा।

झारखंड के कई IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोशन…अरवा राजकमल बने खान आयुक्त

यह बदलाव उन कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करेगा जो अभी नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के अंतर्गत हैं और UPS का विकल्प चुनना चाहते हैं। UPS योजना में यह प्रावधान है कि जिन कर्मचारियों ने कम से कम 25 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें उनकी रिटायरमें से पूर्व 12 महीनों के औसत मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में सुनिश्चित किया जाएगा।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

इसके अलावा, जिन कर्मचारियों ने न्यूनतम 10 वर्षों की सेवा की है उन्हें रिटारमेंट के बाद कम-से-कम 10,000 मासिक पेंशन का प्रावधान मिलेगा। यदि किसी पेंशनधारी की मृत्यु होती है तो उसके परिवार को अंतिम पेंशन का 60% पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

पलामू में ACB ने अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, म्यूटेशन के बदले मांगे थे 30,000

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now