प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का प्रेमी ने लिया बदला, रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2025

प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का प्रेमी ने लिया बदला, रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा

रांचीः राजधानी के धुर्वा इलाके में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा किया कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की मंशा दुष्कर्म का बदला लेना था। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
धुर्वा इलाके में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कि इस हत्या के लिए एक युवती समेत पांच लोगों ने साजिश रची थी। गिरफ्तार युवक ने बताया कि युवती के साथ 17 साल के मृतक खुदिया मुंडा ने दुष्कर्म किया था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने प्रेमी को दी। इसके बाद प्रेमी ने बदला लेने की मंशा से एक खतरनाक साजिश रची। वहीं खुदिया मुंडा की वजह से उसके चचेरे भाई लुका मुंडा जो 16 साल का था उसकी भी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी ने बताया कि खुदिया मुंडा की हत्या करते समय उसके चचेरे भाई लुका मुंडा ने देख लिया था, इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई।

See also  अखिलेश यादव ने पूछा कृष्ण का पहला नाम तो अनिरुद्धाचार्य की हो गई बोलती बंद, सपा सुप्रीमो ने शूद्र ना कहने की हिदायत दी

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने कुर्की प्रक्रिया जारी करने का दिया आदेश
युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए खुदिया मुंडा को फोन कर खूंटी से रांची बुलाया, इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने खुदिया मुंडा की हत्या कर दी। इस दौरान खुदिया के चचेरे भाई ने देख लिया फिर उसकी भी हत्या कर दी गई।

RPF के 10 जवानों पर कार्रवाईः ट्रेनिंग ऑडर नहीं मानने पर किया गया सस्पेंड
बता दें कि खूंटी के भंडारा पंचायत के चामडीह निवासी खुदिया मुंडा और लुका मुंडा अपने चाचा के श्रद्धा कर्म का न्योता देने के लिए घर से 4 मई (शनिवार) को स्कूटी लेकर निकले थे। लेकिन रविवार की रात दोनों लड़कों का शव गरसूल तालाब के पास धुर्वा पुलिस ने बरामद किया था।दोनों की गर्दन में धारदार हथियार से मारकर हत्या किया गया था। लड़कों के पॉकेट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। घटना को लेकर धुर्वा थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

See also  3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now