दिल्ली से पटना आ रही AIR INDIA की फ्लाइट से पक्षी टकराया, लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट, 164 यात्री थे सवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2026

दिल्ली से पटना आ रही AIR INDIA की फ्लाइट से पक्षी टकराया, लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट, 164 यात्री थे सवार

डेस्कः पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बर्ड हिट का मामला सामने आया है। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। हादसे के बाद विमान में सवार यात्री परेशान हो गए।इसी विमान से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा भी दिल्ली जाने वाले थे।अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर उतरते समय एक पक्षी एयर इंडिया की फ्लाइट से टकरा गया। यह विमान दिल्ली से आ रहा था और पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले यह घटना सामने आई। फिलहाल अधिकारियों ने रनवे की जांच कर ली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से पटना आ रही इस फ्लाइट में 164 यात्री सवार थे। पटना एयरपोर्ट पर यह विमान सुबह 7:44 बजे लैंडिंग करने वाला था, उससे पहले ही यह घटना हुई।
विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित
एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा, “एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 के पायलट ने पक्षी के टकराने की आशंका जताई। प्लेन के उतरने के बाद अधिकारियों ने रनवे की जांच की।” उन्होंने कहा, “इस घटना की वजह से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।” अधिकारी ने कहा कि पक्षियों का टकराना कोई असामान्य बात नहीं है, खासकर बारिश के मौसम में जब पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों और जानवरों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक कमेटी हर महीने जांच करती है। अधिकारी ने आगे कहा, “जांच के आधार पर हम रिपोर्ट तैयार करते हैं जिसमें उन जगहों के बारे में बताया जाता है जहां सफाई की ज़रूरत है।”

See also  पटना के PMCH में युवती से छेड़खानी, ECG जांच के दौरान निजी अंगो को छूने लगा कर्मचारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now