- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या

डेस्कः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक रूह को कंपा देनी वाली घटना सामने आई है। यहां गम्हरिया थाना क्षेत्र के टायो कॉलोनी में ऑनलाइन गेम के चक्कर में एक बेटे ने अपने पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत का शिकार था, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामा नाथ दास के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मचारी थे और हाल ही में उन्होंने ईएसएस लिया था।

रामगढ़ में रात के अंधेरे में जागता है “शिकारी गैंग”, डोडा लदी गाड़ियों को पास कराने का होता है खतरनाक खेल
मंगलवार को पुत्र मनसा दास ने घर में रखी दावली (धारदार हथियार) से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या इतनी क्रूर थी कि आरोपी ने पिता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ उनके गुप्तांग को भी काट डाला। मौके पर मौजूद दृश्य इतना भयावह था कि उसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

See also  बिहार में नहीं चलेगा पुराना फॉर्मूला, बीजेपी और जेडीयू के बीच हो गया मंत्रिपद का बंटवारा; चिराग, मांझी और उपेंद्र को क्या मिला!

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कपड़ा कोरोबारी से मांगी रंगदारी, पलामू में किया इंटरनेशनल कॉल
​हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा आरोपी
इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद मनसा दास कहीं भागा नहीं, बल्कि अपने पिता के क्षत-विक्षत शव के पास ही बैठा रहा। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने बिना किसी प्रतिरोध के पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

आसनसोल के कोयला खदान में सुरंग धंसी, 3 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे
​गेमिंग की लत ने छीना युवक का विवेक
एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के अनुसार, मनसा दास लंबे समय से मोबाइल गेमिंग का आदी था और अक्सर अकेला रहना पसंद करता था। गेमिंग के जुनून का असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर इस कदर था कि तीन साल पहले भी उसने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था।घर की स्थिति भी काफी तनावपूर्ण थी। मृतक की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था और पुत्रवधू भी पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के अन्य संभावित कारणों की तलाश में जुटी है।

See also  पलामू ACB की बड़ी कार्रवाई, लातेहार के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now