रघुवर दास ने ली दूसरी बार BJP की सदस्यता, ज्वाइनिंग अभिभाषण में सुनाई पूर्व मुख्यमंत्री ने कविता

रघुवर दास ने ली दूसरी बार BJP की सदस्यता, ज्वाइनिंग अभिभाषण में सुनाई पूर्व मुख्यमंत्री ने कविता

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास ने शुक्रवार को दूसरी बार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी दफ्तर में उनको एक बार फिर से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक नीरा यादव और आलोक चौरसिया समेत बीजेपी के कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

रघुवर दास के ज्वाइन करने से पहले हो गया कांड, जश्न के बीच भाजपा कार्यालय के पास हादसा
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुवर दास ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बनाये झारखंड राज्य की भूमि पर अपनी पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास होना गर्व की बात होती है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक हैं और मैं भी सेवक बन कर आपकी सेवा में हाजिर हूं। सूर्य उत्तरायण में जाएगा, लेकिन इस बार वर्ष 2025 का सूर्य महाकुंभ के साथ आया है और इस महाकुंभ में अमृत पान झारखंड का हर निवासी करेगा। विगत वर्ष 2024 से सबक लेते हुए 2025 के नए वर्ष में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह के साथ हमें झारखंड की जनता के हित के लिए लड़ना है, जूझना है और विजयी होना है।

पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सदस्यता रद करने का मामला

रघुवर दास ने कहा कि आज 10 जनवरी का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां मैं राष्ट्र की राजनीति करनेवाले एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की 1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं। 26 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को राज्यपाल बनने से पूर्व मैंने पार्टी के सदस्य से इस्तीफा सौंपा था। यह मेरे लिए भावूक पल था। आज दूसरी बार सदस्यता लेते हुए मुझे काफी हर्ष हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड के हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में पुरी पार्टी ने एकजुट होकर विजय दिलाने के संकल्प के साथ दिन-रात मेहनत की इसकी में प्रशंसा करता हूं, लेकिन परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। राजनीतिक जीवन में हार जीत लगी रहती है। जय पराजय जीवन का हिस्सा है। हम लोगों ने वह दिन भी देखा है जब 1984 में हमारे दो सांसद थे, तब विपक्षी हम दो हमारे दो बोलकर हमारी खिल्ली उड़ाते थे। लेकिन जैसा आप सभी को पता है कि भाजपा का जन्म ही हुआ है राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए, ना कि सत्ता सुख भोगने के लिए।

गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में विधायक सरयू राय ने याचिका वापस ली

उन्होंने कहा कि सत्ता हमारे लिए साधन है, जनता की सेवा करने का। सत्ता मेवा का साधन नहीं है। देश के लोगों ने भाजपा का शासन देखा है। इसी कारण लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार आई है। आज देश के 22 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं। झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को राज करने का बहुमत दिया है। इंडी गठबंधन ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसी के आधार पर उन्हें जनादेश मिला है। इसका हम सम्मान करते हैं। वही जनता ने विपक्ष को भी मजबूती के साथ सरकार पर दबाव बनाने का जनादेश दिया है।

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के अभियुक्त को फांसी, लोहरदगा में पोक्सो एक्ट में बड़ा फैसला

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार से अपील किया कि वह अपने वादे पूरे करें। हम कुछ महीने इंतजार करेंगे कि गठबंधन सरकार जनता से किये अपने वादों को पूरा करें। अन्यथा भाजपा जनहित के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को वादे पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे।

अंत मे उन्होंने 4 पंक्तियों से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि' जिस पल की मुझे महीनों से थी आस, आज उसे आपकी उपस्थिति बनाती है खास,खत्म करके अपनी जिम्मेवारी का प्रवास,घर आया है आपका अपना झारखंड का दास।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now