बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भागने के दौरान लगी गोली

बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भागने के दौरान लगी गोली

बोकारोः जिले में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। क्रॉस फायरिंग में प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये कार्रवाई बालीडीह ओपी क्षेत्र के गोडाबाली के पहाड़ी पर हुई है।

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध
एसपी हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बताया कि बोकारो में हाल के दिनों में अमन साहू और प्रिंस खान गिरोह के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी। इसी मामले में बदमाश प्रिंस गुप्ता के निशानदेही पर उक्त स्थान में हथियार बरामद करने के लिए पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान एक पिस्टल पुलिस को देने के बाद मौका देखते ही दूसरे हथियार देने के दौरान एक पिस्टल से प्रिंस गुप्ता ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

See also  खूंटी में PLFI उग्रवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगी मशीन में लगाई आग, कई राउंड फायरिंग

BCCI ने JSCA को भेजा कारण बताओ नोटिस, चुनाव में धांधली को लेकर मांगा 4 हफ्ते में जवाब
इस फायरिंग पर पुलिस जवान और अधिकारी बाल-बाल बच गए और गोली गाड़ी में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें गोली प्रिंस गुप्ता के पैर में लग गई। हाल के दिनों में व्यवसायियों को मिल रही अमन साहू और प्रिंस खान गैंग की धमकी के बाद पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस गुप्ता ने बताया कि उसने हथियार पहाड़ी में छूपा रखा है। हथियार बरामदगी को लेकर बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह अपराधी प्रिंस गुप्ता को लेकर घटनास्थल पहुंचे और इसी दौरान ये घटना हुई। जानकारी के अनुसार, प्रिंस गुप्ता और उसके सहयोगी अमन साहू गैंग और प्रिंस खान गैंग को व्यवसायियों का नंबर उपलब्ध करता था और उसके बाद उनको धमकी देकर रंगदारी की मांग की जाती थी।

See also  कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप, फुसरो के वार्ड पार्षद पति ने बताया जान का खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now