विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध

हजारीबागः विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के पीछे अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र बताया गया है। इस जघन्य हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हे। इसमें मृतका की मां रेशमी देवी, एक अन्य महिला शांति देवी जो भगताइन का काम करती थी और एक पुरूष भीम राम शामिल है।

Breaking News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बेटे की अच्छी सेहत के लिए नाबालिग बेटी की दे दी नरबलि, मां और भगतिनी गिरफ्तार
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 24 मार्च की रात इस घटना को अंजाम दिया गया, 25 मार्च को मिडिल स्कूल के पीछे बच्ची का शव मिला था। बच्ची 24 मार्च को मंगला जुलूस के दौरान गायब हो गई थी। परिजनों के बयान पर विष्णुगढ़ थाना में अपहरण और हत्या दर्ज हुआ था। बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही महिला तांत्रिक के कहने पर करवाई थी। इकलौते बेटे के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए बच्ची की नरबिल दी गई थी। इस मामले में मां उसके प्रेमी और महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया था।

See also  झारखंड की 'मंईयां' ने किसे दिया जीत का आशीर्वाद ? दूसरे चरण में महिलाओं ने की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

झारखंड में सूचना आयुक्त का नाम लगभग फाइनल, दो पत्रकार, कांग्रेस महासचिव, JMMआईटी सेल प्रभारी और BJP मीडिया प्रभारी शामिल
बलि के एवज में तांत्रिक शांति देवी ने बच्ची की मां से 251 रुपए लिए थे। तांत्रिक के घर के सामने स्थित मनसा मंदिर में तंत्र-मंत्र और पूजा की गई थी। बच्ची को बैठाकर उसकी पूजा की गई, उसे सिंदूर, टीका और काजल लगाया गया। इसके बाद बच्ची को भूत बांधने के स्थान बांसवाड़ा ले जाया गया, जहां भी भी पहुंचा। वहां बच्ची को जमीन पर लिटाकर तंत्र-मंत्र किया गया और इसी दौरान भीम राम ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके सिर को फोड़ कर खून चढ़ाया गया। तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त छड़ी को उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाला गया। यह भी विधान का हिस्सा था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि महिला तांत्रिक ने अष्टमी और नवमी की रात बलि का समय तय किया था। 24 मार्च की रात करीब 9.30 बजे बच्ची की हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि रेशमी देवी के घर में किसी भी तरह का निर्णय उसके प्रेमी भी राम की मौजूदगी में ही होता था और वही परिवार के फैसले में हस्तक्षेप करता था। मृतका की मां और भीम राम के बीच 20 सालों से अनैतिक संबंध था और परिवार के बच्चे उसे अपने पिता जैसा ही मानते थे।

See also  रामगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, गोड्डा तेज रफ्तार कार गड्डे में गिरी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

कल्पना सोरेन ने असम में शुरू किया चुनाव अभियान, हेमंत सोरेन आज रात करेंगे के चाय बगान में रात्रि विश्राम
गिरफ्तार आरोपी भीम राम बीजेपी से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि भीम राम बीजेपी बूथ कमेटी का अध्यक्ष भी रह चुका है। इसके अलावा वह प्रखंड कमेटी में विभिन्न पदों पर रहा है। भीम राम इस हत्याकांड मामले में बहुत मुखर था और आरोपियों को फंासी देने तक की बातें कहता था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ जब बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल विष्णुगढ़ स्थित मृतका के गांव पहुंचा तो वो वहां मौजूद था। बीजेपी नेताओं को वो इस मामले में बरगलाता रहा। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि वो ही इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। बीजेपी के जो भी बड़े नेता गांव आता भीम राम वहां मौजूद होता था और अपने अनुसार उन्हें इस हत्याकांड को लेकर मनगढ़त बातें कहता रहता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now