लोहरदगाः जिले के किस्को प्रखंड के धुर्वा मोड़ स्थित खेत मैदान में शहीद शेख भिखारी की याद मंगलवार की देर रात तहरीक-ए-अमन सोसायटी नूरी नावाडीह के तत्वावधान में कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू के सहयोग से आयोजित इस कव्वाली मुकाबला कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. रामेश्वर उरांव, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा के विधायक कोगाड़ी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां मुख्य रूप से शामिल हुए। इन सभी अतिथियों ने कव्वाली कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने लोगों से अमन-चैन, शांति और गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की अपील की। वहीं मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि मोहब्बत और प्रेम को आम करें। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी नावाडीह गांव से मोहब्बत की दुकान पूरे झारखंड में पहुंचेगा। आपसी प्रेम और भाईचारे का सौहार्द को बनाए रखें। राज्य सभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कव्वाली मुकाबला में नारी नावाडीह गांव में बेहतर सहयोग मिला। गांव में अच्छे-अच्छे लोग हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी बेहतर कव्वाली का मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि लोहरदगा बीएस कालेज स्टेडियम में आगामी समय में क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में सुरेश रैना सहित कई दिग्गज क्रिकेटर के साथ बड़ी हस्ती शामिल होंगे, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आयोजन समिति संरक्षक, संयोजन एवं तहरीक-ए-अमन सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा की। कव्वाल अनीस साबरी ने कव्वाली के माध्यम से खुदा से नम्रता पूर्वक प्रार्थना किया कि हिंदू-मुस्लिम एक ही थाली में खाए, ऐसा हिंदुस्तान बना दें या अल्लाह या मौला। सब नफरत मिटा दे ए दो जहां के मालिक। बहती है प्रेम की गंगा बहने दो। लाल हरे रंग में हमको मत बांटो, छत के ऊपर एक तिरंगा रहने दो। दिन धर्म के बात आए धर्म मेरा इंसानी। जब भी मेरी कहानी लिखना हिंदुस्तानी लिखना। मजहब वतन परस्ती देश भक्ति मजहब ही जिंदगी है। जैसे कव्वाली की प्रस्तुति ने सभी ने आनंद उठाया। कव्वाल सलमान अली सूफी सिंगर ने तेरे दर पे आए है। तेरी रस के कमर, तुझसे किया मांगू तू खुद ही समझ ले मौला अलीञअली आदि की कव्वाली प्रस्तुत किया। मौके पर हज की अहमियत, मां-बाप को हज कराने की फायदे। मां की दुआ के साथ-साथ देश भक्ति नजम प्रस्तुत किया। जिससे सभी लोगों की आंखें नम हो गई। कव्वाली मुकाबले में श्रोताओं ने पूरी रात कव्वाली प्रस्तुति का आनंद उठाया और तालियां बजाते नहीं थके।

कव्वाल और सूफी सिंगर को देखने और सुनने के लिए झारखंड के अलावे बगल के छत्तीसगढ़, ओड़िसा और उत्तर प्रदेश के अलावे राज्य के कई जिले से लोग पहुंचे थे। कव्वाली मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपी हारिस बिन जमां खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभल रखी थी। इसके साथ यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ थी, पुलिस प्रशासन खुद से सभी का संभाल रहा था। कव्वाली का कार्यक्रम रात 2:30 बजे खत्म हुआ। जिसके बाद कार्यक्रम से नाराज कुछ एक श्रोताओं ने गुस्से का इजहार किया और कार्यक्रम स्थल पर लगे कुछ कुर्सी और वीआईपी गैलरी का सोफा को भीड़ ने तोड़-फोड़ किया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य संरक्षण राज्य सभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार, तहरीक-ए-अमन सोसायटी नारी नावाडीह के अध्यक्ष एकरामुल अंसारी, सचिव रौनक इकबाल, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, डा. अजय शाहदेव, मो हन्नान, युनूस अंसारी, इम्तियाज आदि उपस्थित थे।








