PM मोदी की मां के AI वीडियो पर पटना हाईकोर्ट सख्त, कांग्रेस को हर जगह से तुरंत VIDEO हटाने को कहा

PM मोदी की मां के AI वीडियो पर पटना हाईकोर्ट सख्त, कांग्रेस को हर जगह से तुरंत VIDEO हटाने को कहा

पटनाः बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़े AI वीडियो पर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कांग्रेस से तत्काल रूप से इस वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है।पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पी.बी. बाजंतरी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश जारी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी को अपमानित करने वाला ये वीडियो तत्काल प्रभाव से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया जाए।

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता
दरअसल,10 सितंबर को बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था,जिसमें पीएम मोदी के सपने में उनकी मां का AI-आधारित चित्रण किया गया है।वीडियो में दिवंगत हीराबेन मोदी का किरदार बेटे को राजनीतिक लाभ के लिए अपने नाम का दुरुपयोग करने पर फटकार लगाता नजर आता है।एक दृश्य में पीएम मोदी जैसा दिखने वाला शख्स बिस्तर पर लेटते हुए कहता है,’आज की वोट चोरी हो गई, अब अच्छी नींद लो.’ फिर सपने में उनकी मां प्रकट होकर उन्हें नसीहत देती हैं। वीडियो को AI GENERATED मार्क किया गया था, लेकिन बीजेपी ने इसे घिनौना और मां का अपमान करार दिया था। साथ ही इस वीडियो को खिलाफ पटना हाईकोर्ट का रुख किया किया था।

See also  Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now