डेस्कः सोमवार को बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी और उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने में लग गई है। इसी बीच बिहार चुनाव में तीसरा फैक्टर बनने की कोशिश कर रहे प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता पर गया में जानलेवा हमला हुआ है।
मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!
गया विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार गजेंद्र सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहत की बात ये रही कि अपराधियों के इस हमले में गजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए।
घाटशिला उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुलाई JMM की बैठक, चंपाई की राजनीतिक ताकत का लिटमस टेस्ट, जयराम पर सबकी नजर
मिली जानकारी के अनुसार जनसुराज नेता गजेंद्र सिंह स्कॉर्पियो के जरिए लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगी है, जबकि दो से अधिक फायरिंग चूक गई। गजेंद्र सिंह सोमवार देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र के चंदौती के आसपास से स्कॉर्पियो के जरिए लौट रहे थे। इसी बीच वो गयाजी में अपने एक परिचित से मिलने गए। इसके बाद वो अपने एपी कॉलोनी आवास के लिए वापस लौट रहे थे, तभी चंदौती रोड में एलआईसी ऑफिस और डीपीएस स्कूल के बीच में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के बीच में गजेंद्र सिंह ने तेज रफ्तार में गाड़ी को भगाया और सीधे रामपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
गजेंद्र सिंह वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं और गया शहर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी हैं। उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है, जहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।




