Shilpa Shetty से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ, पति राजकुंद्रा से भी पुलिस ने ली जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

Shilpa Shetty से 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ, पति राजकुंद्रा से भी पुलिस ने ली जानकारी

डेस्कः फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ समय से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कई मामलों को लेकर विवादों और चर्चाओं में रहे है। लंबे समय से पति-पत्नी 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पुलिस की रडार पर है। इसी बीच जानकारी मिली कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची है। जहां पर एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है। यह पूछताछ लगभग साढ़े 4 घंटे तक चली है। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को पूरा सपोर्ट करते हुए अपना पक्ष रखा। साथ ही कुछ डॉक्यूमेंट्स भी दिए हैं।

मशहूर हेयर स्टाइलिस जावेद हबीब विवाद में फंसे, अब तक 20 FIR दर्ज
पुलिस 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में बिना देरी किए लगातार जांच कर रही हैं। ऐसे में जिनके नाम इस मामले में सामने आए हैं, उनसे एक-एक कर पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में शिल्पा का बयान उनके घर पहुंचकर ही EOW ने दर्ज किया। साढ़े चार घंटे चली पूछताछ में एक्ट्रेस ने पुलिस को अपने विज्ञापन कंपनी के बैंक अकाउंट में लेनदेन की जानकारी भी दी है। पर यह पूरा मामला है क्या, जिसमें वो फंसी हुईं है?

See also  'लापता' Jo Biden अस्पताल में गिन रहे आखिरी सांस; ट्रंप को साजिश की आशंका

CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर को कोई मलाल नहीं, बताया कैसे जुटाई इतनी हिम्मत
शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को क्या बताया?
जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया। साथ ही उन्हें कई डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। जो उनके एड कंपनी के लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और 4 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं शिल्पा ने पुलिस को जो डॉक्यूमेंट्स दिए हैं, उनकी जांच भी की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा ने पुलिस को काफी जानकारी दी है। जिसमें बताया गया कि शिकायत करने वाले दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया था। पर बाद में उसकी कंपनी में इसे इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया। उन्होंने प्रमोशन की तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई है।

महिला प्रोफेसर के प्यार में पागल हुआ छात्र, संबंध बनाने की डिमांड, नहीं मानने पर एसिड अटैक की धमकी
क्यों शिल्पा फंस गईं?
दरअसल दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिस कंपनी पर केस चल रहा है, वो उसकी बड़ी शेयर होल्डर हैं। जिसके चलते उनसे पूछताछ की जा रही है। यहां तक कि शेयर होल्डर होने के बावजूद बतौर सेलेब्रिटी एक्ट्रेस ने अपना हिस्सा लिया है।इसी साल मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (EOW)ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था। 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सितंबर में लुकआउट नोटिस जारी हुआ। हालांकि, जिस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला है, वो अब बंद की जा चुकी है, जिसका नाम है- बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड। दीपक कोठारी की शिकायत पर इस कपल के खिलाफ केस हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्हें शिल्पा ने इस बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए मनाया था। बाद में उन्हें नुकसान झेलना पड़ा।

See also  रिपोर्टर के सवाल से नाराज हो गए महाकुंभ पहुंचे कांटे वाले बाबा, जड़ा तमाचा, VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now