- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

डेस्कः बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। नोखा थाना क्षेत्र गंगहर गांव के पास हुए कार और ऑटों की टक्कर में तीन की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गंगहर गांव के पास उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और एक ऑटो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, खेत में बस पलटने से एक यात्री की मौत,10 से ज्यादा घायल
स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत नोखा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए सासाराम स्थित सदर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

See also  नालंदा में एक और मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से किसान को मार डाला, पिछले 24 घंटे में तीन हत्या

 

बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता पर हमला, जनसुराज के संभावित उम्मीदवार पर बाइक सवार अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now