डेस्कः झारखंड के खूंटी जिले में अति नक्सल प्रभावित रनिया थाने के थानेदार विकास कुमार जायसवाल की पिटाई का मामला सामने आया है। नशेड़ी ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उनके सर पर चोटें आई है और कुछ टांके भी लगे हैं।उनका इलाज रनिया अस्पताल में चल रहा है।
कुख्यात उग्रवादी फूलचंद किस्कू गिरफ्तार, एक जोड़ा बैल के लालच में बन गया था नक्सली
मामले को शांत कराने पहुंचे थे थाना प्रभारी
रनिया थाना क्षेत्र के लोआगढ़ा बाजार में डाइर मेला का आयोजन किया गया। मेले का निरीक्षण करने थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे, यहां पर कुछ युवक आपस में नशे की हालत लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, जिसे देख थाना प्रभारी शांत कराने पहुंचे। इसी दौरान नशे में धुत युवकों के अचानक थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।
बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
इस दौरान मौजूद जवानों ने बीच बचाव कर थाना प्रभारी को भीड़ से निकाला और अस्पताल ले गए। उसके बाद स्थानीय सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग भी अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना के बाद एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।वही सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग एवं तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बंद किया घर का दरवाजा, खूब हुआ ड्रामा, छत से कूदकर भागना पड़ा
इधर, तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आयोजित मेला को लेकर प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। मामले पर स्थानीय सीओ ने बताया कि शनिवार देर शाम आयोजनकर्ता ने आवेदन दिया था, इसकी भी जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।



