- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का निधन,दूरदर्शन के गोल्डन एरा का अंत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का निधन,दूरदर्शन के गोल्डन एरा का अंत

डेस्कःदूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत कहा जा रहा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर सरला को याद किया। उन्होंने लिखा, सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी। इसके मुताबिक 12 फरवरी को शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”
मशहूर एंकर शम्मी नारंग ने जताया शोक
दूरदर्शन के मशहूर एंकर शम्मी नांरग ने भी उनके निधन पर शोक जताया है और एक्स पर लिखा है, ‘दूरदर्शन में मेरी पूर्व सह-समाचार एंकर सरला माहेश्वरी के निधन की दुखद खबर देते हुए मुझे अत्यंत पीड़ा हो रही है। वे शालीनता और विनम्रता की साक्षात मूर्ति थीं। वे ना सिर्फ दिखने में सुंदर थीं, बल्कि दिल से भी कहीं अधिक उदार थीं। भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी और वे ज्ञान का भंडार थीं। दूरदर्शन स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति का एक अनूठा आकर्षण था। वे सभी का सम्मान करती थीं और जिस भी माहौल में होती थीं, उसे जीवंत बना देती थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और माहेश्वरी परिवार को शक्ति दें। ओम शांति।’

दूरदर्शन का सुनहरा युग
सरला माहेश्वरी जी को उनके अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आवाज और खबर पढ़ने के अंदाज में एक अलग ही शांति और भरोसा होता था जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच लेता था। सरला ने उस दौर में समाचार पढ़ने को एक संस्कारी और सम्मानित पहचान दी। ये वो वक्त था जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे।

See also  पटना में बंद समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, पुलिस ने गलती से SDM पर चलाई लाठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now