प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बंद किया घर का दरवाजा, खूब हुआ ड्रामा, छत से कूदकर भागना पड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2025

प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बंद किया घर का दरवाजा, खूब हुआ ड्रामा, छत से कूदकर भागना पड़ा

डेस्कः गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ को उनकी पत्नी ने सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा। सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉक्टर श्यामा रानी ने प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर कमरे में कैद कर दिया। घंटो इसको लेकर कैमरे के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा चला। सीओ साहब की पत्नी बिहार के एक पूर्व सांसद की बेटी है और उसने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि प्रेमोद कुमार को छत से कूदकर घर से भागना पड़ा।

अनंत सिंह गिरफ्तार, मोकामा में दुलालचंद हत्याकांड में पुलिस ने देर रात किया अरेस्ट
दरअसल, सीओ प्रमोदी कुमार ने अपनी पत्नी श्यामा रानी के घर में नहीं रहने पर अपनी प्रेमिका को सरकारी आवास में बुला लिया। प्रेमिका के साथ पति प्रमोद कुमार के रंगरलियां मनाने की सूचना जैसे ही उनकी पत्नी श्यामा रानी को लगी वह पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए बगैर किसी शोर शराबे के सीधे साहब के सरकारी आवास पहुंच गयी। जैसे ही उसने घर में झांका अंदर का नजारा देखा वह दंग रह गई। सीओ प्रेमिका के साथ ही थे।पत्नी श्यामा रानी ने अपना आपा खो दिया और उसने तत्काल कमरे में ताला जड़ दिया पति और उनकी प्रेमिका को उनके ही सरकारी आवास में कैद कर लिया।

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सबसे ताजा सर्वे; देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
सीओ ने लगाई छत से छलांग
इसके बाद शुरू हुआ पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा। घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मामले की सूचना मंझिआव थाना की पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खुद को पति-पत्नी के विवाद और सीओ साहब की करतूत के कारण और सहज महसूस कर रही थी। इसी बीच गेट नहीं खुलने पर साहब ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उन्हें मामूली रूप से चोट भी लगी।मंझिआव थाना की पुलिस ने सीओ साहब के आवास से सीओ प्रमोद कुमार की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। महिला थाना को सुपुर्द करते हुए इस हाई प्रोफाइल मामले की तहकीकात में जुट गई है।

सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान
पत्नी ने क्या कहा?
इधर पूरे मामले पर सीओ प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी ने कहा कि मुझे पहले से ही शंका था कि उनके पति का किसी और के साथ नाजायज संबंध है।इसी बीच मुझे सूचना मिली कि मेरी ग़ैर मौजूदगी में मेरे पति अपने सरकारी आवास में किसी बाहरी महिला को लेकर पहुंचे हैं। दोनों कमरे के अंदर मौजूद हैं, गाड़ी मिलने के बाद मैं जैसे ही सरकारी आवास पहुंची तो मैंने रंगे हाथों दोनों को कमरे में पकड़ लिया। आगे कानून का सहारा लेकर आगे की करवाई होगी।गढ़वा जिला में हुई इस हाई वोल्टेज ड्रामा की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है, घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चुकी मामला एक प्रशासनिक अधिकारी और पति- पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है, इस कारण इस मामले में प्रशासन के लोगों ने भी चुप्पी साध ली है।

See also  JHARKHAND की चार लोकसभा सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन, शुक्रवार को होगी पहले चरण की वोटिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now