- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राजस्थान के फलोदी जिले में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराया टेंपो ट्रेवलर, 18 से ज्यादा की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2025

राजस्थान के फलोदी जिले में भीषण सड़क हादसा, खेड़े ट्रक से टकराया टेंपो ट्रेवलर, 18 से ज्यादा की मौत

डेस्कः रविवार की देर शाम राजस्थान के फलोदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भारतमाला एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में 18 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे में दो लोग घायल भी बताएं जा रहे है। जिन्हें ओसियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया जा रहा है।फदोदी जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

G4wnBitXgAApB31

CWC 2025: भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल, जेमिमा दे पाएंगीं ट्रोलर्स को जवाब ? जानिए कैसे बदल गई महिला क्रिकेट टीम की किस्मत ?
फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि हादसा मतोड़ा के हनुमान सागर चौराहा के पास हुआ। डिप्टी एसपी अचलसिंह देवड़ा ने जानकारी दी कि तेज रफ्तार से आ रही एक टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से जा टकराई। टेंपो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्रक से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। इससे वाहन में सवार लोग बुरी तरह सीटों में फंस गए और कई लोगों की मौत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि शव निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय वाहन चालकों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

See also  गर्मी में फेल हुआ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का AC, रेल यात्रियों ने स्टेशन पर काटा भारी बवाल

बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
मेला दर्श के लिए गया था परिवार: फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के एक परिवार के थे, जो कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now