गढ़वा : जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेराल थाना क्षेत्र में एनएच-39 के किनारे बाना महुआ स्थित अंशु होटल के पास से एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले में ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को मेराल थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी चिरंजीव मंडल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
सरायकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई लोगों को रौंदा, चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत
चावल के नाम पर शराब की तस्करी
इसी दौरान बाना महुआ के पास अंशु लाइन होटल के बगल में खड़े एक बड़े कंटेनर पर पुलिस की नजर पड़ी। पूछताछ में चालक गणपत राम ने बताया कि ट्रक में चावल लदा हुआ है और उसने इसके समर्थन में फर्जी कागजात भी पुलिस को दिखाए। हालांकि पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो पूरी गाड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरी हुई पाई गई।
रांची की जहरीली हो रही हवा, राजधानी में AQI अनहेल्दी; नहीं चेते तो बनेगा गैस चेंबर
राजस्थान का रहने वाला है चालक
पुलिस ने मौके से चालक गणपत राम को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। डीएसपी चिरंजीव मंडल ने बताया कि ट्रक से कुल 25,440 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
तस्करी नेटवर्क की तलाश, पूछताछ जारी,
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा




