पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान का प्रारंभ, दो-दो जगह होगी जनसभा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2024

झारखंड के तीन दुश्मन:RJD-JMM और कांग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या, चंपाई का किया गया अपनाम-जमशेदपुर में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चाईबासा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। हालांकि इससे पहले राज्य में लगातार भाजपा नेताओं का दौरा जारी है, जगह-जगह सभाएं हो रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की सभा की यह शुरुआत होगी। इसके बाद पीएम 10 नवंबर को रांची और बोकारो में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा 15 नवंबर को होगा। उस दिन वे संताल परगना में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इन सभी सभाओं में जिलों के सभी विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इन सभाओं के जरिए वे कई सीटों पर निशाना साधेंगे।

प्रधानमंत्री सोमवार को गढ़वा के चेतना में और चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा में सभास्थल का जायजा लिया। उस दौरान उन्होंने सभा स्थल की सुरक्षा की विस्तृत जानकारी ली।

See also  झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, 27 को पेश होगा बजट, स्पीकर करेंगे सर्वदलीय बैठक, नाराज कांग्रेस विधायक भी लौटे

ईरान की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में लड़की ने उतारे कपड़े, अंडरवियर में घूमने लगी; VIDEO

बाबूलाल ने बताया कि यह जनसभा न केवल गढ़वा बल्कि झारखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जहां प्रधानमंत्री अपनी योजनाओं और विकास की योजनाओं को जनता के सामने पेश करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस जनसभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

टाटा कॉलेज मैदान में आज दिन के एक बजे जनसभा

कोल्हान प्रमंडल में प्रधानमंत्री चाईबासा से सोमवार को जनसभा करेंगे। वे टाटा कॉलेज के मैदान में दिन के एक बजे एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इस वर्ष चाईबासा में प्रधानमंत्री की यह दूसरी सभा होगी। इससे पहले 5 मई को पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में इसी मैदान में चुनावी सभा किए थे।

प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी को रविवार को अधिकारी एवं भाजपा के नेता अंतिम रूप देने में जुटे रहे। गढ़वा की जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री पलामू प्रमंडल की नौ और चाईबासा की सभा के जरिए कोल्हान के 14 विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे।

See also  ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बॉन्डी बीच,10 की मौत

शराब के नशे में DSP और उसके बॉडीगार्ड ने बीच शहर फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस ने लिया हिरासत में

रक्षा मंत्री राजनाथ और योगी की सभाएं पांच नवंबर को

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पांच नवंबर को चुनावी सभा करने आ रहे हैं। राजनाथ सिंह हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू और लोहरदगा सीट के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ कोडरमा, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now