ईरान की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में लड़की ने उतारे कपड़े, अंडरवियर में घूमने लगी; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2024

iran-girl

डेस्कः ईरान की यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए और सिर्फ अंडरवियर में लोगों के बीच बैठ गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। अन्य तस्वीरों में वह इसी हाल में लोगों के बीच घूमते हुए भी देखी गई। घटना के बाद तुरंत सुरक्षा गार्डों ने उसे हिरासत में लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी सुरक्षा गार्डों से बहस हो रही है। बताया जा रहा है कि लड़की ने देश में सख्त इस्लामी ड्रेस कोड हिजाब के विरोध में ऐसा किया है। सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो आने के बाद बहस शुरू हो गई है।

शराब के नशे में DSP और उसके बॉडीगार्ड ने बीच शहर फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस ने लिया हिरासत में

ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना शनिवार 2 नवंबर की है। इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में लड़की ने कपड़े उतारे और सिर्फ अंडरवियर में परिसर में एक स्थान पर बैठ गई। इसके बाद सुरक्षा गार्डों को उसे हिरासत में लेना पड़ा।

See also  8 साल की रचना और 6 साल के इंद्रराज को नहीं बचा सकीं दुआएं...इस परिवार के लिए मॉनसून हुआ मनहूस

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता आमिर महज़ॉब ने एक्स पर कहा कि “पुलिस स्टेशन पर लड़की को ले जाया गया, जहां पाया गया कि वह गंभीर मानसिक दबाव में थी और उसे मानसिक विकार था”। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लड़की ने ऐसा जानबूझकर किया। लड़की ने हिजाब के विरोध में ऐसा किया।

हेमंत सोरेन ने रांची में किया रोड शो, महुआ माजी के लिए मांगा वोट

एक्स पर एक यूजर लेई ला ने वीडियो पर टिप्पणी की, “अधिकांश महिलाओं के लिए, सार्वजनिक स्थान पर अंडरवियर में रहना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अनिवार्य हिजाब पर अधिकारियों के मूर्खतापूर्ण फरमान की प्रतिक्रिया है।”

See also  मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से 8 लड़कों ने किया गैंगरेप, दरिंदगी करते समय बनाया वीडियो

लड़की के साथ आगे क्या हुआ? ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन ईरान के दैनिक समाचार ‘हमशहरी’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि लड़की को गंभीर मानसिक समस्या है और जांच के बाद उसे संभवतः पागलखाने में भर्ती किया जाएगा।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में हिजाब नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए ईरान की नैतिकता पुलिस ने ईरानी महिला महसा अमिनी को गिरफ्तार किया था। महिला की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस पर महिला से मारपीट के आरोप लगे थे। जिसके बाद देशभर में काफी बवाल हुआ और प्रदर्शन हुए।

हेमंत सोरेन के प्रस्तावक और सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू ने थामा बीजेपी का दामन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now