बिहार की धरती से PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा वार-कहा महाकुंभ को गाली देने वाले को भगवान माफ नहीं करेंगे, पशुओं का चारा खाने वाले नहीं बदल सकते स्थिति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2025

बिहार की धरती से PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा वार-कहा महाकुंभ को गाली देने वाले को भगवान माफ नहीं करेंगे, पशुओं का चारा खाने वाले नहीं बदल सकते स्थिति

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। डीबीटी के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये भेजे गये। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत है।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नीरा यादव और सीपी सिंह का हंगामा
इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। महाकुंभ को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानबाजी को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ को गाली देने वाले लोगों को भगवान कभी माफ नहीं करेगा। बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी पर इशारों इशारों में हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “पहले किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते। NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है। बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी। अगर NDA सरकार ना होती तो क्या होता? अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। NDA सरकार ना होती आज किसानों को यूरिया की एक बोरी 3 हजार की मिल रही होती।”

See also  बिहार में 'जमाई आयोग' का हो गठन, रामविलास,मांझी,अशोक चौधरी के दामाद और DK बॉस की पत्नी को आखिर क्यों मिली आयोग में जगह-तेजस्वी यादव

खूंटी में शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी भी नाबालिग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ को लेकर हुई बयानबाजी पर कहा कि “NDA सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ काम कर रही है। लेकिन ये जो जंगलराज वाले हैं, इन्हें हमारी धरोहर से, हमारी आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। ये भारत की आस्था का, भारत की एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उससे भी अधिक लोग इस एकता के महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं… राम मंदिर से चिड़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का काई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।”

मैट्रिक पेपर लीक मामले में कोडरमा और गिरिडीह से पांच छात्र और शिक्षक हिरासत में, मास्टरमाइंड का अबतक पता नहीं

See also  रांची के डोरंडा थाने में सांप मिलने से हड़कंप, ऐसे किया गया रेस्क्यू

:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार की एक और बड़ी समस्या का समाधान NDA सरकार कर रही है। नदियों पर पर्याप्त पुल ना होने के कारण बिहार को अनेक समस्याएं होती हैं। आपको आने जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। अनेक पुल बनवा रहे है। यहां गंगाजी पर 4 लेन के पुल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस पर 1100 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता था, ओले पड़ते थे… तब ये लोग (पहले की सरकारें) किसानों को उनकी हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में जब आपने NDA को आशीर्वाद दिया तो मैंने कहा, ऐसा नहीं चलेगा। NDA सरकार ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ बनाई, इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को आपदा के समय मिल चुका है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा भागलपुर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रुप से बहुत महत्वपूर्ण रहा है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय के कालखंड में ये वैश्विक ज्ञान का केंद्र हुआ करता था। हम नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन गौरव को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम शुरू कर चुके हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के बाद अब विक्रमशिला में भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। जल्द ही केंद्र सरकार इस पर काम शुरु करने वाली है।”

See also  प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में पुलिस का एक्शन, गैंग के गुर्गो के खिलाफ वासेपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जिनका पहली बार निर्यात शुरू हुआ है। अब बारी बिहार के मखाने की है। ये सुपर फूड है, जिसे अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है। इसलिए इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है।”

मैं भी 300 दिन मखाना खाना हूं: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग हो चुका है। मैं भी 365 दिन में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं, ये सुपर फूड है। अब बारी बिहार के मखाना की है। बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा बजट में की गई है। मखाना आज देश के लोगों के सुबह के नाश्ते का जरूरी अंग हो चुका है। मखाना को अब दुनिया भर के बाजार तक पहुंचना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now