खूंटी में शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी भी नाबालिग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2025

बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी

खूंटीः जिले के रनिया में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी है। घटना शुक्रंवार देर रात की बताई जा रही है।

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल
रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास शादी समारोह से लौट रही पांच लड़कियों को करीब एक दर्जन आरोपियों ने अपने चंगूल में लिया। एक लड़की किसी तरह से उनके चंगूल से भागने में कामयाब रही, जबकि पांचवी लड़की अपने गांव में नहीं मिली, इस वजह से पुलिस उसका बयान नहीं ले सकी। सभी लड़कियां तोरपा प्रखंड की रहने वाली है। घटना में शामिल सभी आरोपी भी नाबालिग है। आरोपियों की धमकी के कारण तीनों पीड़ित लड़कियों ने रविार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफः अजरबैजान सरकार ने दी मंजूरी, लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव के लिए करता था काम
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि शुक्रंवार को जब वो लोटा पानी में हुए शादी समारोह से लौट रही थी, रास्ते में कारो नदी के पास लगभग एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने उनका पीछा शुरू किया और उन्हे पकड़ लिया। आरोपियों के चंगूल से भागने में एक लड़की सफल हुई और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

See also  प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय-क्षेत्रीय भाषा के 12 हजार शिक्षक होंगे बहाल, कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसी महीने शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

रामगढ़ में CCL के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, न्यू के बीपी कोतरे प्रोजेक्ट का कर रहे है विरोध

रविवार को पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी फूलूनी और निशान ने पीड़ित लड़कियों का बयान दर्ज किया।
जिले में हुई इस बेहद शर्मनाक घटना पर एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलने ही पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now