साहिबगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार-फारसा और पत्थरबाजी में 11 घायल, 7 की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

साहिबगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार-फारसा और पत्थरबाजी में 11 घायल, 7 की हालत गंभीर

साहिबगंज: अमर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह गांव सोमवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब वर्षों पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से तलवार, चाकू, फारसा तथा पत्थरों से हमला शुरू हो गया। घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। कई लोग धारदार हथियार लेकर मैदान में उतर आए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका अफरातफरी और चीख-पुकार से गूंज उठा।
घटना में घायल सभी लोगों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर पंकज कर्मकार ने गंभीर रूप से घायल जलालुद्दीन अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, अख्तर अंसारी, रुखसाना खातून, नूर मोहम्मद अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी और खलील अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज बरहेट अस्पताल में जारी है।बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हिंसक झड़प से जुड़ी हर कड़ी को खंगाला जा रहा है।

See also  JSSC घोटाले में CID की कार्रवाई, एक कर्मचारी और अभय तिवारी का सहयोगी हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now