पटना एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, बाल-बाल बची 173 पैसेंजर की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

पटना एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, बाल-बाल बची 173 पैसेंजर की जान

पटनाः राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रहा इंडिगो का विमान संख्या 6E-2482 लैंडिंग के समय टचिंग प्वाइंट को नहीं छू सका। जिससे पायलट ने विमान को रनवे से सटाकर फिर से उड़ान भरी और हवा में चार चक्कर लगाने के बाद टेकऑफ किया। यह विमान रात नौ बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। उसी समय ये घटना हुई।

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए, एक जवान घायल
विमान में 173 यात्री सवार थे। जब पायलट फिर से विमान को ऊंचाई पर ले जाने लगे तो यात्रियों की सांसे अटक गई। पांच मिनट तक यात्रियों को समझ में नहीं आया की विमान को टेकऑफ मोड में लाकर फिर से हवा के चक्कर क्यों लगाए जा रहे हैं। चार चक्कर लगाने के बाद विमान को पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग करवाया, उसके बाद यात्रियों ने राहत महसूस की।

See also  बिहार के पूर्णिया में डायन बताकर पर हमला, महिला पर बरसाएं ईट और पत्थर, ऐसे बचाई जान

बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा
सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:00 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग करवाई। विमान का चक्का भी जमीन में टच किया, लेकिन जहां टचिंग पॉइंट है। वहां से थोड़ा ओवरशूट कर गया था। पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है।जिससे पायलट को लगा की वो रनवे पर विमान को नहीं रोक पाएंगे।

पत्नी अपने प्रेमी जीजा के साथ कर रही थी से’क्स, पति ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर…
ऐसे में उन्होंने दोबारा विमान को ऊपर उठा लिया। ऐसा होता देख यात्री परेशान हो गए और उन्हें लगा कि कोई विमान रनवे पर होगा या कोई इमरजेंसी होगी। क्रू मेंबर ने यात्रियों से कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं हुई है। तकनीकी कारण से विमान को फिर से टेकऑफ किया गया है। चार-पांच मिनट में लैंडिंग हो जाएगी।

See also  छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से लोगों में दहशत, कोल्ड स्टोरेज में फटा सिलेंडर, कई महिलाएं बीमार

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
उसके बाद यात्रियों को समझाने के लिए विमान में अनाउंसमेंट भी किया गया।कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो के विमान को पायलट ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग करवा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now