पत्नी अपने प्रेमी जीजा के साथ कर रही थी से’क्स, पति ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर…

wife_love_affair_husband_killed

झारखंड के गोड्डा में रिश्तों को तारतार करनेवाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा तो उसकी जान पर बन आई। जीजा और पत्नी ने मिलकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मामला पोड़ियाहाट का है। यहां सोमवार की रात मुर्गाबनी के सहबुल अंसारी की पत्नी मोसीना बीबी ने जीजा कठौंन निवासी घुठन अंसारी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम मजदूरी करने के बाद सहबुल घर लौटा तो पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति का पैर पकड़कर गिरा दिया। इसके बाद प्रेमी ने गला दबाकर सहबुल को मार डाला। इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया।

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल

See also  लोहरदगा में युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, सैलून में घुसकर अपराधी ने मारी गोली

सहबुल के बड़े पुत्र दस वर्षीय अताउल अंसारी ने घटना की जानकारी लोगों को दी। बताया कि मां और मौसा ने मिल कर धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो तुम्हें भी मार देगें। मंगलवार सुबह जानकारी मिलते ही एसआई मुकेश कुमार एवं रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में लिया। साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

सहबुल की शादी बांका रानीडीह फूदन टोला की रहने वाली मोसीना के साथ 2010 में हुई थी। सहबुल के दो बच्चे हैं। दोनों में से एक की उम्र 10 साल, जबकि दूसरे की उम्र 5 साल है। लेकिन मोसीना का उसके जीजा घुठन अंसारी के साथ अवैध संबंध था।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीता हो रहा है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जारी है। आरोपी प्रेमी की तलाश को लेकर छापेमारी की जा रही है।पुलिस मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

See also  झारखंड में आज से फिर सोरेन सरकारः चंपई आज 12.15 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आलमगीर और भोक्ता बनेंगे मंत्री

धनबाद में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज कार जीटी रोड़ पर पलटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now