- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

जमशेदपुर में पति ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार डाला

hatya

झारखंड के जमशेदपुर में कुंवर टुडू नाम के एक शख्स ने कुल्हाड़ी से मार कर अपनी पत्नी मायनो टुडू, पुत्र चुनका टुडू व सागेन टुडू की निर्मम हत्या कर दी। साथ ही पुत्री मालती टुडू व पुत्र मंगल टुडू को भी अधमरा कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मालती टुडू को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। यह मुसाबनी प्रखंड के फुलझड़ी गांव की घटना है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुंवर टुडू मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि वह यूसील की बागजाता माइंस में ठेका मजदूर था। वह 10-15 वर्ष पूर्व मानसिक रूप से पीड़ित था। उसके छोटे भाई सालखन टुडू की पत्नी शर्मिला टुडू ने बताया कि वह कभी भी किसी से झगड़ा नहीं करते थे, घर पर भी बड़े शांत स्वभाव से रहते थे। हालांकि वह शराब का आदी था।

लातेहार, हुसैनाबाद , भवनाथपुर में योगी आदित्यनाथ की सभा, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

लोगों ने बताया कि बीती रात उसने शराब नहीं पी थी। बकौल शर्मिला टुडू, रविवार को उनकी छुट्टी थी। रोज की भांति सभी खा पीकर सो गए थे। लगभग देर रात एक बजे बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

See also  RJD का नीतीश को अल्टीमेटम, आज शाम तक क्लीयर करें स्टेंड, BJP की कल पटना में बड़ी बैठक

लोगों ने देखा कि कुंवर टुडू कमरे में फांसी लगाने का प्रयास कर रहा है। भीतर जाकर देखा तो दिल दहलाने वाली तस्वीर थी। जमीन पर खून से लथपथ पड़े तीन लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि छोटी पुत्री मालती टुडू व पुत्र मंगल टुडू जिंदा थे।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मालती टुडू को रिम्स रांची भेज दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कुंवर टुडू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुंवर टुडू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी कुंवर के छोटे भाई सालखन टुडू ने बताया कि वे घायल बच्चों को लेकर एमजीएम अस्पताल में हैं। चिकित्सक ने बताया कि बच्चों की हालत गंभीर है। मालती टुडू की हालत अधिक गंभीर है। जिसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत है।

See also  जमशेदपुरःपार्टी में खाने के दौरान गले में फंसा रसगुल्ला, हुई मौत

जेएमएम के घोषणापत्र में बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगों को 2500 रुपए की पेंशन, खतियान आधारित आरक्षण का एलान, शिबू सोरेन ने किया लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now