पटना में अमित शाह का लालू परिवार पर हमला, गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले जाएंगे जेल, भूमाफियाओं को लटकाया जाएगा उल्टा

पटना : पालीगंज में बीजेपी के अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गई है अब भूमाफियाओं को उल्टा लटकाया जाएगा और फिर सीधा किया जाएगा। एक कमिटी का गठन किया जाएगा जिसमें गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले जेल भेजे जाएंगे। लालू यादव का एक ही सपना है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना और उधर सोनिया गांधी का एक ही सपना है अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।
सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में आपने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है। पाटलिपुत्र की भूमि चंद्रगुप्त और चाणक्य जी की भूमि है। यह भूमि स्वामी सहजानंद जी,बाबू कुंवर सिंह जी, जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम जी,राजेंद्र प्रसाद जी की भूमि है।मैं सबसे पहले बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि हम यहां जब-जब आए, बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। 2014 में आपने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है।इतने सालों से कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का सम्मान किया। लालू जी भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जिए। सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।लालू जी का एक मात्र लक्ष्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना।गरीब का अगर कोई भला कर सकता है तो केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। हमारी डबल इंजन की सरकार एक कमेटी गठन करेगी और जिन-जिन ने गरीबों की भूमि हथियाई है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल में डालने का काम करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now