- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ पूर्व सांसद का भतीजा, पुलिस पर जमाने लगा धौंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2026

बिहार में शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ पूर्व सांसद का भतीजा, पुलिस पर जमाने लगा धौंस

डेस्कः बिहार के बक्सर जिले में पूर्व सांसद का भतीजा शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। बक्सर के औद्योगिक थाना पुलिस ने शनिवार की रात महाराजगंज के पूर्व राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के आदेश का उल्लंघन करने और धौंस जमाने के आरोप में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

बिहार में शादी समारोह के दौरान हादसा, जयमाला के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो की मौत, कई घायल
यूपी से लौटते समय हुई कार्रवाई
औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात गंगा पुल के पास वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही काले रंग की इनोवा कार को रोककर जांच की कोशिश की गई।जांच के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति के मुंह से शराब की तेज गंध आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह के रूप में बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास किया।

See also  तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने मारी फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर, फिर पूछा- कोई मर गया क्या?

पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा ,जानें कब, कहां और कितने चरण में होगा मतदान
पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी
नशे की हालत में उसकी हरकतों को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर थाना ले आई, जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की।पुलिस ने सुधीर सिंह के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस के आदेश का उल्लंघन और धौंस जमाने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इधर, सुधीर सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कुछ लोगों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और कानूनी कार्रवाई जारी रखी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now