बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2026

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

पटनाः बिहार में 15 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।पटना, पूर्णिया, गया और मुजफ्फरपुर समेत करीब 25 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है।प्रदेश के तराई वाले जिलों के अलावा दक्षिणी भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान हल्की वर्षा के साथ गरज-तड़क के पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी के बैरगनिया में 9.2 मिमी एवं मेजरगंज में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कंपाउंड में बुल फाइट सा दिखा नजारा
राजधानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। राज्य में सिवान के जीरादेई का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सबसे कम न्यूनतम दृश्यता दो सौ मीटर भागलपुर में दर्ज किया गया। 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है।

See also  PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत
इन जिलों में दिखेगा मौसम का असर
IMD के अनुसार रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय सहित कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इन इलाकों में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने या बिजली बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now