- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस और ग्रामीणों के दखल के बाद मंदिर में हुई शादी

प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस और ग्रामीणों के दखल के बाद मंदिर में हुई शादी

पलामूः प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका रामगढ़ थाना पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। कई घंटे तक चली बातचीत और समझौते के बाद युवक शादी के लिए तैयार हुआ। इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर दोनों की रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ उसके घर चली गई। यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह से शुरू होकर रात करीब नौ बजे तक चलता रहा। शनिवार को रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने मामले की पुष्टि की।

रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत
आठ वर्षों से था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के धोबी टोला निवासी अमित सिंह और काचन गुरियाही टोला की अंजू कुमारी के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी बीच अमित की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई।इसकी जानकारी मिलने पर अंजू रामगढ़ थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। शुरू में युवक शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बाद में उसने सहमति दे दी।

See also  Rourkela Steel Plant में गैंस रिसाव, 9 कर्मचारी हुए बीमार, जांच कमेटी का किया गया गठन

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया
पूरे क्षेत्र में अनोखी शादी की चर्चा
इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की पहल पर रात करीब आठ बजे रामगढ़ के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि युवती खरवार जाति से है, जबकि युवक चेरो समुदाय से है। इसी कारण शादी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि युवती के अड़े रहने और ग्रामीणों के प्रयास से अंततः दोनों का विवाह संपन्न हो गया। शादी के दौरान युवक की मां मौके से चली गई, जबकि युवती की मां और भाई वहां मौजूद थे। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now