- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में शादी समारोह के दौरान हादसा, जयमाला के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो की मौत, कई घायल

बिहार में शादी समारोह के दौरान हादसा, जयमाला के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो की मौत, कई घायल

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात 11 बजे तेजपुरा पंचायत के मझियावा गांव में जयमाला के दौरान अचानक छत का छज्जा गिर जाने से कई लोग घायल हो गए।

जमशेदपुरःपार्टी में खाने के दौरान गले में फंसा रसगुल्ला, हुई मौत
गांव के ही सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव की मौत हो गई है। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें बाराती और गांव के ग्रामीण भी शामिल हैं। हादसे के बाद खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।जानकारी के अनुसार गोह प्रखंड के चापुक पंचायत अंतर्गत पकरी गांव से बारात मझियावा गांव पहुंची थी। दरवाजा लगने और जयमाला की रस्म चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग छत पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे, जबकि नीचे भी काफी संख्या में बाराती और ग्रामीण मौजूद थे।

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भरभरा कर गिरा छत का छज्जा
तभी अचानक छत का छज्जा भरभरा कर गिर गई। छत गिरते ही ऊपर और नीचे मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे।ग्रामीणों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।इससे नाराज ग्रामीणों और बारातियों ने खुद ही मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

See also  कफ सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस और ग्रामीणों के दखल के बाद मंदिर में हुई शादी
चल रहा इलाज
मलबे से निकाले गए घायलों को ग्रामीणों और स्वजनों ने निजी वाहनों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल है। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now