पप्पू यादव की पार्टी का हो सकता है कांग्रेस में विलय, लालू तेजस्वी से मुलाकात से बदले समीकरण

Pappu yadav meet lalu yadav

पटनाः सीमांचल के नेता और कभी बाहुबली रहे पप्पू यादव की पार्टी जनअधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो सकता है । माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ सकते हैं। पप्पू यादव ने पटना में लालू यादव से मुलाकात की है और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की । पप्पू यादव ने लिखा कि 

आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात! मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बिहार में INDIA गठबंधन की मज़बूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है।

पप्पू यादव का सीमाचंल में बड़ा वोट है और आनेवाले चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं या पार्टी का विलय कर सकते हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now