गैंगस्टर प्रिंस खान की अचल संपत्ति नहीं बची, घर में हुई कुर्की जब्ती की कार्रवाई, ईट भी उखाड़ ले गई पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान की अचल संपत्ति नहीं बची, घर में हुई कुर्की जब्ती की कार्रवाई, ईट भी उखाड़ ले गई पुलिस

धनबादः वासेपुर के भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के कमर मखदुमी रोड़ स्थित आवास पर मंगलवार को पुलिस ने एक बार फिर कुर्की -जब्ती की कार्रवाई की। 2021 में बैंक मोड़ थाने में दर्ज एक मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की ईट तक उखाड़ दीं। पुलिस ने छत पर लगी एजबेस्टस शीट हटाकर घर का हिस्सा तोड़ा।

गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
इससे पहले भी प्रिंस खान के घर की 10 बार कुर्की-जब्ती हो चुकी है। चल संपत्तियां पहले ही जब्त की जा चुकी है। गैंगस्टर का मकान खंडहर बन चुना है। अब बची हुई ईटें और छज्जा भी हटाया जा रहा है। प्रिंस के खिलाफ धनबाद समेत राज्य के विभिन्न थानों में 70 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जिन मामलों में वारंट लंबित है, उनमें भी आगे भी कुर्की की जाएगी।

See also  धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़

रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
नन्हे हत्याकांड के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी
24 नवंबर 2021 को वासेपुर में नन्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रिंस खान समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। 30 नवंबर 2021 को पुलिस ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित प्रिंस के फार्म हाउस पर छापेमारी की थी। इस दौरान एक शूटर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मौके से पिस्टल, गोलियां और बम बरामद किए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now