झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड का एहसास

झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड का एहसास

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो रही है दोपहर में तेज धूप के साथ हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो रही है।

बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR किया रद्द
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। 19 फरवरी से 23 फरवरी तक सुबह में कुहासा व आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सबसे कम तापमान गुमला का रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा, यहां का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  आजतक एंकर अंजना ओम कश्यप और चेयरमैन अरुण पुरी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now