पाल होटल अग्निकांड: बेटे ने मां की मौत का बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, अमेरिका में कर दिया 83 लाख का खेला!

Patna Junction के पास पॉल होटल में लगी भीषण आग, कई लोग बिल्डिंग में फंसे, कई लोगों को निकाला गया

पाल होटल अग्निकांड:  25 अप्रैल को पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी भीषण आग में आठ लाेगाें की माैत हो गई थी। इस मामले में यूपी के बरेली के सिविल लाइन के रहने वाले अंकित लाल ने अपनी 55 साल की मां सुमन लाल की इस अगलगी में माैत हाेने की बात कहकर अमेरिका की बीमा कंपनी नेशनल लाइफ ग्रुप, मौंटपेलियर, वीटी, 05602, यूएसए में 83 लाख का क्लेम कर दिया। क्लेम की जांच करने बीमा कंपनी के अधिकारी गिरीश नंदन पटना पहुंचे।

बीमा कंपनी के अधिकारी ने की पड़ताल

बीमा कंपनी के अधिकारी पटना के कोतवाली थाना गए। पटना, नगर निगम दफ्तर के साथ अग्निशमन के कार्यालय में जाकर सुमन लाल की इस हादसे में हुई माैत की जानकारी ली। लेकिन कहीं से भी यह पता नहीं चला कि अंकित लाल की मां सुमन लाल की इस घटना में माैत हुई थी। जांच में पता चला कि अंकित ने अपनी मां का मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी बनवाया था।

ICC T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI देगी 125 करोड़

- Advertisement -
LD-advertisement

घटना के बाद ही हो गई थी मृतकों की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार पाल होटल अग्निकांड में राजलक्ष्मी किस्कू, मिलोनी किस्कू, चंद्रकला कुमारी, दिनेश सिंह, राहुल कुमार, तेज प्रताप, रितेश कुमार, प्रियंका कुमारी की मौत हुई थी। घटना के तीन दिन बाद ही सभी मृतकों की पहचान कर ली गयी थी।

- Advertisement -
royal-soler-new

मृत्यु प्रमाण पत्र निकला फर्जी

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह डेथ सर्टिफिकेट फर्जी है, क्योंकि यह जब की घटना है। उस वक्त रजिस्ट्रार के पद पर गीता थीं, जिनका साइन नहीं है। पंजीकरण संख्या में जिस 90347 कोड का इस्तेमाल किया गया है, वह भी मैच नहीं कर रहा है। अंकित भारतीय मूल का है। वह एमबीए किया हुआ है। अमेरिका में किसी कंपनी में काम करता है। उसने मां के मृत्यु प्रमाण पत्र में अमेरिका का पता दिया है। उसने जाे पता दिया है, उसमें स्थायी पता लिखा है। 1310 एनडब्लू, नाइटाे पार्क वे अपार्टमेंट 306, पाेर्टलैंड, ओरेगाेन, 97209, यूएसए।

Transfer: बिहार सरकार के 225 पदाधिकारियों का तबादला, परिवहन सहित 7 विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग

बेटे ने कबूला- दलाल से बनवाया था फर्जी सर्टिफिकेट

इस मामले में जब अंकित से बात की गई, ताे उसने अपने काे अनजान बताया। फिर कहा कि किसी तरह मैनेज कर देना है। जब पूछा गया कि सुमन नाम की महिला की ताे इस अगलगी में माैत हुई ही नहीं है, ताे कैसे क्लेम कर दिया। बाद में उसने स्वीकार लिया कि फर्जीवाड़ा हुआ है। हमसे गलती हाे गई। जब पूछा गया कि मृत्यु प्रमाणपत्र कैसे बनवाया, ताे उसने कहा कि दलाल से किसी ने बनवा दिया था।

सर्टिफिकेट में काफी अंतर, हो रही जांच

गिरीश नंदन ने बताया कि क्लेम करने के बाद बीमा कंपनी ने अमेरिका की ओर से जारी सोशल सिक्योरिटी नंबर से इस शख्स के बारे में पड़ताल की। इसमें शादी और बच्चे के जन्म की तारीख में काफी अंतर पाया गया। गिरीश नंदन सुमन लाल के नाम से अमेरिका में इंडियन करेंसी से लगभग 83 लाख का बीमा है। इसी रकम काे लेने के लिए अंकित ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दावा पेश किया है। अंकित ने क्लेम लेने के लिए पटना नगर निगम से मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर बीमा कंपनी काे दिया। उसमें सुमन की माैत की तिथि वही है, जिस दिन यानी 25 अप्रैल काे पाल हाेटल में आग लगी थी। पटना नगर निगम के रजिस्ट्रार, जन्म एवं मृत्यु कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन करने की तिथि दो मई, 2024 है, जबकि प्रमाणपत्र निर्गत करने की तिथि छह मई, 2024 है।

हेमंत सोरेन और कल्पना झारखंडी नाश्ता मूढ़ी घूघनी खाते हेलीकाप्टर में आये नजर, सोशल मीडिया तस्वीर देख समर्थक हो रहे है उत्साहित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now