ठगों के लपेटे में विधायक जी! कम दाम में फॉर्च्यूनर देने का झांसा, फिर लगा दिया 1.27 लाख का चूना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

क्लोनिंग से निजी बैंक के 251 खातों से 5.58 करोड़ उड़ा दिए, बिहार में साइबर फ्रॉड की करतूत

रांचीः साइबर ठगों ने झारखंड के एक विधायक को भी शिकार बनाया है। झारखंड के पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर उनसे 1.27 लाख की ठगी कर ली। इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की ओर से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को भुगतान राशि की फर्जी रसीद भी दी। फिर मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। ठगों ने इस वारदात को 26 जून को अंजाम दिया है। इस संबंध में विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने रितेश कुमार, अनूप कुमार और आकाश सिन्हा के विरूद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल

विधायक ने बताया कि वह लोकसभा की प्राक्कलन समिति के अधिवेशन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे। इस कारण वह राशि अपने निजी सहायक सरोज कुमार चटर्जी द्वारा 1.27 लाख रुपए भुगतान कराया। राशि भुगतान करने के बाद उन्हें एक रसीद भेजी गई, जो फर्जी थी। इसके बाद से दोनों आरोपियों का मोबाइल नंबर बंद है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

धुर्वा सेक्टर टू निवासी विधायक ने आवेदन में कहा कि गुरुवार की सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर रितेश कुमार नामक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को जीएसटी कस्टम अधिकारी के रूप में उन्हें अपना परिचय दिया। बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा में जीएसटी कस्टम विभाग द्वारा कई गाड़ियां जब्त की गई हैं, जिसकी नीलामी की जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ ‘कैप्टन कूल’, माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया

आरोपी रितेश ने उनके व्हाट्सऐप नंबर पर गाड़ियों की तस्वीर भी उन्हें भेजी। बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की कीमत 12.70 लाख रुपए है। नीलामी में भाग लेने के लिए उन्हें गाड़ी की कुल कीमत का दस प्रतिशत भुगतान करना होगा। आरोपी ने उन्हें अनूप नामक व्यक्ति का नंबर दिया। कहा कि राशि उसी के नंबर पर भुगतान कर दें। अनूप से संपर्क करने पर उसने आकाश सिन्हा का उन्हें खाता संख्या दिया गया। कहा कि राशि इसी खाते में जमा करा दें।

See also  गुमला में बुधवार को मंत्री रामेश्वर उरांव की जनसुनवाई, आम जनता की समस्याओं का करेंगे निराकरण

मां-बेटे ने मिलकर किया कांड, चुपके से बेच दी भारतीय वायुसेना की जमीन, 28 साल बाद खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now