घर के बाथरूम में मिले दो महिलाओं के शव,धनबाद में दर्दनाक हादसे से हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

घर के बाथरूम में मिले दो महिलाओं के शव,धनबाद में दर्दनाक हादसे से हड़कंप

धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में घर की मालकिन और उनके यहां काम करने वाली महिला शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में हुआ। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शोभा सिन्हा और 40 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है।
घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शोभा सिन्हा अपने घर की सफाई करवा रही थी। इसी दौरान दोनों किसी तरह बिजली के संपर्क में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि करंट कैसे लगा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है. दोनों का शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ है।
मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: परिजन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शोभा सिन्हा करीब चार महीने बाद अपने घर लौटी थीं। घर की साफ-सफाई के दौरान उनके साथ काम कर रही महिला भी मौजूद थी। इसी बीच दोनों करंट की चपेट में आ गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि घटना की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। उनका आरोप है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतका शोभा सिन्हा के परिजनों ने बताया कि परिवार पहले ही कोरोना काल में एक सदस्य को खो चुका है और अब यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पूरे मामले को लेकर कॉलोनी में मातम पसरा है।वहीं, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

See also  डॉक्टर दंपति से 15 दिन में 15 करोड़ की ठगी, दो हफ्ते तक रखा डिजिटल अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now