अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये गए, फ्लाइट में हुआ खूब ड्रामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2026

अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये गए, फ्लाइट में हुआ खूब ड्रामा

डेस्कः दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके को IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है। अभिजीत दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के विमान में दाखिल होते ही अंदर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस और सीजेपी नेताओं के बीच बातचीत हुई और इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के जवान जैसे ही विमान में पहुंचे, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समझ गए थे कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।’  वहीं, दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, ‘नहीं यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।’ दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इसे कार्रवाई को गिरफ्तारी नहीं बल्कि हिरासत बताया है। पुलिस तीनों को विमान से उतारकर एक बस में ले गई है।

See also  कराची की सड़कों पर शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ उगल रहे हैं आग ! पीएम मोदी पर भी दिए आपत्तिजनक बयान

 

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने लैंडिंग के वक्त फ्लाईट में घुसकर इन तीनों को अरेस्ट किया है। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का प्लान पहले से बना रखा था। इनका लक्ष्य था कि इस प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए टॉप लीडर को अरेस्ट कर लिया जाए।

बिना शर्त रिहा करने की मांग
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक शांति पूर्वक प्रदर्शन की कॉल की गई थी। बावजद इसके, पुलिस ने ये हरकत की है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की भ्रत्सना करते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। उधर, इन तीनों की गिरफ्तारी की खबर से ही दिल्ली में माहौल गरमाने लगा है।
गिरफ्तारी पर क्या बोले दिपके?
दिल्ली पुलिस द्वारा फ्लाईट में घुसकर गिरफ्तारी पर सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं खुद यहां गिरफ़्तार होने आया हूं, गिरफ़्तार करें।” हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके से इस कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। इस कार्रवाई के दौरान अभिजीत दीपके फेसबुक पर लाइव थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now