महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ ‘कैप्टन कूल’, माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ 'कैप्टन कूल', माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया

रांचीः झारखंड के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना मशहूर उपनाम कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार, यह आवेदन स्चीकार कर लिया गया है। 16 जून 2025 को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित भी हो चुका है। मतलब ये कि अब कोई और इस उपनाम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। यह नाम सालों से उनके शांत और संतुलित नेतृत्व का प्रतीक रहा है।

आज से सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, पटना से रांची तक लोगों की मिली राहत,जानिये क्या है LPG का रेट
यह ट्रेडमार्क धोनी ने खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं के लिए क्लास 41 के तहत रजिस्टर करवाया है। भारत को पहला टी-20 विश्व कप जिताने से लेकर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने तक, धोनी की कप्तानी में यह ना उनकी पहचान बन गया। बता दें, एमएस धोनी को कैप्टन कूल का नाम उनके फैंस ने दिया है। वह बतौर कप्तान हर मौके पर मैदान में काफी शांत रहते थे। बड़े-बड़े मुकाबलों में भी उन्हें कभी गुस्से में नहीं देखा गया, यहीं वजह है कि फैंस ने उनका ये नाम दिया।

See also  मेरे खिलाफ मानहानि की याचिका सुनवाई योग्य नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट  में धोनी  की अपील

मां-बेटे ने मिलकर किया कांड, चुपके से बेच दी भारतीय वायुसेना की जमीन, 28 साल बाद खुलासा
हालांकि, धोनी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि धोनी से पहले एक औऱ कंपनी, प्रभा स्किल स्पोर्ट्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड, ने भी ‘कैप्टन कूल’ के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया था। लेकिन उस आवेदन की स्थिति वर्तमान में ‘सुधार के लिए दायर’ दिखाई दे रही है, जिससे धोनी का दावा मजबूत नजर आता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now