- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

OMG… युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहन तैयार होकर पहुंचा बाजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2025

KARWACHAUTH_BY_FRIENDS

डेस्कः देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, और रात को चंद्रमा दिखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर निर्जला व्रत को खोला। लेकिन इसी बीच करवाचौथ पर मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई, जहां पर एक युवक की लम्बी उम्र के लिए उसकी पत्नी ने नहीं बल्कि उसके एक दोस्त ने करवा चौथ का व्रत रखा।

खास बात यह है कि युवक ने दोस्त के लिए केवल व्रत ही नहीं रखा बल्कि वह महिलाओं की तरह लहंगा पहनकर और सजने संवरने के बाद श्रृंगार करके अपने उसी दोस्त के साथ बाजार में खरीदारी करने भी पहुंच गया। इस दौरान इन दोनों को बाजार में देखकर लोग ठिठक गए और हैरान भरी निगाहों से देखने भी लगे। हालांकि किसी तरह के विवाद से बचने के लिए उनमें से एक युवक ने बाद में सच्चाई बता दी और कहा कि उन लोगों ने मनोरंजन के लिए यह वीडियो बनाया था।

See also  लोबिन हेम्ब्रम का BJP प्रेम! बोले- राजमहल सांसद विजय हांसदा को हराने के लिए कुछ भी करेंगे

सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज, नकद रुपए बांटने का आरोप

यह घटना शुक्रवार की शाम शहर के सदर बाजार में हुई, जब एक युवक दुल्हन के लिबास में बाइक पर बैठकर एक अन्य युवक के साथ निकला तो पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बन गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें देखने लगे। राहगीरों ने जब मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को देखा तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ।

लोग समझे कोई दुल्हन जा रही है, लेकिन पास जाकर देखा तो असलियत पता चली। बाइक पर लहंगा पहने युवक बैठा था, जिसकी पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई। उसने बताया कि अपने सबसे करीबी दोस्त हरीश शर्मा की लंबी आयु के लिए वह करवा चौथ का व्रत कर रहा है।

सेना भूमि घोटाले में निलंबित IAS छवि रंजन को बड़ी राहत, 28 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

विनोद ने कहा मैंने दोस्त की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। पत्नी धर्म निभाकर पूजा अर्चना करूंगा। करवा से जल अर्पित करने के बाद व्रत को तोड़ूंगा। इसके बाद उसने कहा कि दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण का प्रतीक है। सोलह श्रृंगार करना, लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए भावनात्मक पल है। यह पूरा आइडिया हरीश का ही था, ताकि इस दोस्ती को हमेशा यादगार बनाया जा सके।

See also  बम्पर टच होने पर ऑडी वाले पत्रकार का वहशीपन , कैब ड्राइवर को उठाकर जमीन पर पटका; VIDEO

हालांकि बाद में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए विनोद ने वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा कि हमने सिर्फ मनोरंजन के लिए लहंगे वाला वह वीडियो बनाया था। जिसका उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करना था। हम ऐसा करके लोगों को सिर्फ यही बताना चाह रहे थे कि हम दो दोस्त लोग एक-दूसरे के लिए यह कर सकते हैं। बाकी हम हंसी मजाक के वीडियो बनाते हैं।

Jharkhand में नौ लाख गरीब परिवारों को दिवाली से पहले तोहफा, मिलेगी धोती-साड़ी और लुंगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now