Joba Majhi ने किया सिंहभूम से नामांकन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन रही मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2024

Joba Majhi ने किया सिंहभूम से नामांकन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन रही मौजूद

रांची : सिंहभूम से जेएमएम उम्मीदवार पूर्व मंत्री और विधायक जोबा मांझी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मौजूद थी। इसके अलावा राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री दीपक बरूआ, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सहित कई विधायक भी मौजूद रहे।
जोबा मांझी से पहले सोमवार को सांसद गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और चुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चली गई। इंडिया गठबंधन में इस बार सिंहभूम की सीट कांग्रेस की जगह जेएमएम को मिली है, जहां से जोबा मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।

See also  PM मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, कहा-हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर दे रही है सबसे ज्यादा ध्यान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now