- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

Jharkhand में नौ लाख गरीब परिवारों को दिवाली से पहले तोहफा, मिलेगी धोती-साड़ी और लुंगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2025

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान

रांचीः दिवाली के पहले राज्य के नौ लाख गरीब परिवारों को धोती-साड़ी-लुंगी के साथ दिशोम गुरु की तस्वीर भी मिलेगी। चीनी और दाल की आपूर्ति का भी निर्देश दिया गया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उक्त आशय के आदेश दिए। उन्होंने बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह विभाग जनता की रसोई से सीधे जुड़ा है, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने ऐलान किया कि इन सामग्रियों का दिवाली से पहले वितरण हो जाएगा ताकि त्योहारों में गरीबों की थाली में मिठास और घर में सम्मान लौटे। मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर जनता को कष्ट हुआ तो चैन से नहीं बैठूंगा।

ऑपरेशन ‘जखीरा’ में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता, हथियार और कारतूसों के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले नौ महीनों से चीनी की कमी को दूर करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार को दाल आपूर्ति में देरी के लिए जिम्मेदार बताया।

See also  बिहार में छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी पर चाकू से वार, मेला देखने जाने के दौरान हमला

कहा कि राज्य का कोटा कम किया गया और लगातार पत्राचार के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके बावजूद, झारखंड सरकार ने स्वयं दाल खरीद के लिए निविदा जारी की है ताकि लाभुकों को जल्द राहत मिले।

Bihar Politics: चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे का काम पूरा, औपचारिक घोषणा आज

मंत्री ने बताया कि अंत्योदय परिवारों को धोती, साड़ी और लुंगी के साथ गुरुजी की तस्वीर दी जाएगी, जो राज्य की परंपरा का प्रतीक है। केंद्र की बेरुखी के बाद भी राज्य सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। बैठक में विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य में राशन कार्ड की समीक्षा में 6,12,489 अपात्र राशन कार्ड हटाकर 7,92,545 नए पात्र लाभुक जोड़े गए। अक्टूबर में मिशन मोड में आपूर्ति होगी। पांच जिलों में वस्त्र वितरण में देरी को तुरंत दूर करने का आदेश दिया गया है।

100 गंभीर रोगियों के लिए प्रत्येक जिले में विशेष कोटा सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा ई-पास मशीनों को फोर जी में अपग्रेड करने के लिए तीन महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में गढ़वा के केतार गोदाम से खाद्यान्न गबन की जांच के लिए उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी गई है।

See also  प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, बांकीपुर उपचुनाव से पहले पूर्व प्रत्याशी प्रो. केसी सिन्हा बीजेपी में शामिल

सूरजभान सिंह RJD में शामिल होंगे; Ex MP पत्नी-भाई के साथ लालू-तेजस्वी से आज मिलेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now